बिहार

बोधगया के महाबोधि मंदिर में फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत; धर्मस्थल में प्रवेश बंद

Tara Tandi
25 Aug 2023 11:00 AM GMT
बोधगया के महाबोधि मंदिर में फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत; धर्मस्थल में प्रवेश बंद
x
विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गई। देसी और विदेशी सैलानियों से भरे रहने वाले बोधगया के महाबोधि मंदिर में हुई इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। धर्मस्थल को खाली कराते हुए प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के तमाम इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
बैक टू बैक चल गई तीन गोली चली
जानकारी के अनुसार, BSAP जवान सत्येंद्र यादव (43) शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर जा रहे थे। जिस रोड से वह जा रहे थे, वहां पत्थर पर फिसलन थी। इसकी वजह से उनका पैर फिसल गया और उनके हाथ में मौजूद हथियार से बैक टू बैक तीन गोली चल गई। गोली लगते ही सत्येंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आननफानन में घायल जवान को हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई
गया रेंज डीआईजी का कहना है कि यह हादसा है। फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई है। आसपास कोई वहां पर सीसीटीवी नहीं है। बैलेस्टिक एक्सपर्ट आएंगे वहीं जांच करेंगे फिर स्पष्ट हो जाएगा कि असल में मामला क्या है? उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कई धोखे भी बरामद किए गए हैं। जांच चल रही है।
Next Story