बिहार

भोजपुर के अगिआंव में फायरिंग,भागलपुर में लाठीचार्ज चौथे चरण की काउंटिंग जारी

Teja
22 Oct 2021 1:43 PM GMT
भोजपुर के अगिआंव में फायरिंग,भागलपुर में लाठीचार्ज चौथे चरण की काउंटिंग जारी
x
बिहार के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में बुधवार को चौथे चरण में हुए मतदान की काउंटिंग जारी है। कई जगह परिणाम घोषित भी कर दिया गया है। कई प्रखंडों में वर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं जबकि कई जगह लोगों ने एक बार फिर पिछले मुखिया पर ही भरोसा जताया है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बिहार के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में बुधवार को चौथे चरण में हुए मतदान की काउंटिंग जारी है। कई जगह परिणाम घोषित भी कर दिया गया है। कई प्रखंडों में वर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं जबकि कई जगह लोगों ने एक बार फिर पिछले मुखिया पर ही भरोसा जताया है। सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच आज वोटों की गिनती की जा रही है। इस बीच कई जगह से हिंसा की खबरें भी आई हैं। भोजपुर जिले के अगिआंव ब्लॉक की नोनउर पंचायत से निवर्तमान मुखिया बमभोला प्रसाद पर कुछ लोगों ने तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में बमभोला प्रसाद बाल-बाल बच गए हैं। इसके अलावा भागलपुर के बीएयू के मुख्य गेट के पास मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस और प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आईं। इससे गुस्साए समर्थकों ने भीड़ की तरफ से ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया।

सीतामढ़ी का परिणाम

रंजितपुर पूर्वी से जहां मनोज कुमार मुखिया बने वहीं मनियारी पंचायत से अनिता कुमारी को जीत मिली है। बेरबास से मुखिया पद पर सीता देवी विजयी हो गईं। रंजितपूर्व पश्चमी से प्रवेश पासवान ने मुखिया के लिए बाजी मार ली।

पटना में काउंटिंग जारी

पटना में भी वोटों की गिनती जारी है। राजीपुर से गुरिया देवी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। जिला पार्षद 13 क्षेत्र से मुमताज अंसारी ने चुनाव में बाजी मारी है।

नवादा में चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में पड़े वोटों की गिनती जारी है। यहां चार पंचायतों में उम्मीदवारों ने मुखिया के लिए बाजी मार ली। गोविंद बिगहा में राम अवतार राजवंशी, तेयार में ममता कुमारी,सकरपुरा में रीना देवी और बड़ैल पंचायत में कुमारी दीपमाला ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है।

खगड़िया में चौथे चरण की काउंटिंग

खगड़िया में चौथे चरण के वोटों की गिनती जारी है। मुखिया पद के लिए किरण देवी विजयी हुईं। बन्नी ग्राम पंचायत से मुखिया पद की घोषणा हो चुकी है।

बक्सर के अतरौना से सचिंद्र सिंह जीते

बक्सर के अतरौना पंचायत से सचिंद्र सिंह 20 मतों के अंतर से विजय घोषित हुए है। इन्होंने वर्तमान मुखिया ज्योति प्रकाश सिंह को हराया है। वहीं बिझौरा पंचायत की गिनती जारी है। कुछ ही देर में परिणाम आने की उम्मीद है।

गोपालगंज का परिणाम

गोपालगंज की महुअवां पंचायत सीट से मुखिया पद पर विश्वकर्मा बैठा विजयी घोषित किए गए हैं। कटेया प्रखंड की अमेया पंचायत से मुखिया शिवकुमार विजयी घोषित किए गए हैं।

Next Story