
x
नालंदा। बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां खेल तमाशा देखने को लेकर गोली चली है। जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला में खेल तमाशा देखने के दौरान अचानक गोली चलने से भगदड़ मच गई। इस दौरान दो युवक को गोली लग गई। जख्मी युवक में देवीसराय निवासी गौतम कुमार और मोहन पासवान है। गौतम को जांघ व दूसरे को पैर में छीटा लगी है। घटना के बाद जख्मी गौतम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद यहाँ से इलाज कराकर निजी अस्पताल में ले गया। जबकि दूसरे जख्मी को निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, देवी सराय मोहल्ले में कुछ दिनों से साइकिल से करतब दिखाने का सर्कस लगा है। सर्कस देखने के दौरान कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। इसके बाद बदमाश ने फायरिंग कर दी। उसी दौरान गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। उधर, इस मामले में दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटन स्थल पर पहुंची तो पता लगा एक युवक के जांघ में गोली लगी है और दूसरा को गोली का छीटा लगा है। एक जख्मी को स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गय। जहां इलाज के बाद निजी क्लीनिक ले गया है। जख्मी की ओर से आवेदन नही दिया गया है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story