बिहार

बिहार हिंसा में 2 पक्षों के बीच फायरिंग, एक की मौत और 2 घायल

Apurva Srivastav
21 May 2024 10:26 AM IST
बिहार हिंसा में 2 पक्षों के बीच फायरिंग, एक की मौत और 2 घायल
x
पटना। बिहार की सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को हुए पांचवें चरण के मतदान के बाद हिंसा की खबर है। जहां 2 पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हुई है और 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम को पोलिंग बूथ पर हुए विवाद की वजह से ये घटना हुई है। आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के शख्स को गोली मारी है।
बता दें कि इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं। वह सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद छपरा शहर के जिस बूथ पर पहुंची थी, वहां जमकर हंगामा हुआ।
Next Story