बिहार

दानापुर स्टेशन पर फायरिंग,तत्काल टिकट कटाने को लेकर हुआ था विवाद

Rani Sahu
27 Nov 2022 11:30 AM GMT
दानापुर स्टेशन पर फायरिंग,तत्काल टिकट कटाने को लेकर हुआ था विवाद
x
पटना: राजधानी पटना के दानापुर स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। यहां तत्काल टिकट कटाने को लेकर दबंगों द्वारा फायरिंग (firing by bullies) किया गया। इस फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल का नाम जफर खान है। फायरिंग की घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरा मच गई। जानकारी के बाद GRP व स्थानीय थाने की पुलिस भारी संख्या में पहुंच गयी। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है।
अपराधियों ने किया तीन राउंड फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार दानापुर स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर टिकट को लेकर काफी भीड़ जमा हो गई थी। तभी वहां दबंगों का एक गुट पहुंचा। कोई पैसेंजर वहां तत्काल टिकट कटवा रहा था। उसी दौरान टिकट काटने के चक्कर में मारपीट शुरू हो गई। देखत-देखते बात हाथापाई से फायरिंग तक पहुंच गई। अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। जिसके बाद वहां मौजूद इधर-उधर भागने लगे। जीआरपी के जवानों ने वहां तुरंत पहुंच कर लोगों को शांत कराया।
जांच में जुटी पुलिस
डीएन सिंह बुकिंग सुप्रवाइजर ने बताया की तत्काल टिकट कटाने को लेकर यात्रियों में पहले झड़प हुई। जिसके बाद मुंह में गमछा लगाकर आया हथियारबंद अपराधियों ने जमकर फायरिंग कर दी। हम लोग काउंटर से जबतक बाहर निकले तबतक सभी अपराधी फरार हो गया। वहीं घटना की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि अपराधी मुंह पर गमछा बांधे हुए थे इसलिए उनकी पहचान करने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। छानबीन में हमारी टीम जुटी है।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story