बिहार

बालू घाट पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत

Shantanu Roy
16 Oct 2022 4:03 PM GMT
बालू घाट पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत
x
बड़ी खबर
पटना। अवैध बालू खनन में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस घटना से पूरा इलाका सहम गया है। लोगों में दशहत का माहौल है। घटना मनेर-बिहटा सीमा से लगे बालू घाट का है। प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक गोलीबारी में किसी तरह की जनहानि के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जाता है कि मनेर-बिहटा थाना क्षेत्र के सीमा इलाके में अवैध बालू खनन को लेकर अचानक दो पक्षों के लोग आमने सामने हो गये। इस दौरान वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बालू घाट ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक लगातार गोलीबारी हुई है। इसको लेकर सोन नदी के किनारे के गांवों के लोगों के बीच दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की कोशिश के बाद भी गोलीबारी नहीं रूक रही है। अभी भी घाट पर हथियार के बल पर बालू खनन हो रहा है। लोगों का कहना है कि एक पक्ष के द्वारा अवैध खनन के बाद बालू ढोने वाले नाविक से वसूली की जा रही थी। इस बीच पूर्व के रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जमकर गोलीबारी की।
Next Story