बिहार

विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग, इमारत में हैं कई सरकारी विभागों के ऑफिस, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 May 2022 9:34 AM IST
विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग, इमारत में हैं कई सरकारी विभागों के ऑफिस, मचा हड़कंप
x

पटना: बिहार के पटना में विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार सुबह अचानक से आग लग गई. मामला शास्त्री नगर थानाक्षेत्र का है. आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं. काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है. आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी है.
बता दें, विश्वेश्वरैया भवन पटना के बेली रोड पर स्थित है, जिसमें कई सरकारी विभाग के ऑफिस हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story