बिहार

गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला समेत चार लोग झुलसे

Admin2
17 Jun 2022 2:34 PM GMT
गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला समेत चार लोग झुलसे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने से एक महिला समेत 04 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घायलों में प्रमीला देवी, उनका पुत्र विकास कुमार और उसकी दो मासूम बेटी आरोही और आयुशी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार की पत्नी ने बताया कि सुबह सिलेंडर में लगा पाइप बदलने के दौरान आंगन में दूसरी तरफ लकड़ी का चूल्हा जल रहा था। सिलेंडर में लगी पाइप बदलने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। जिसकी चपेट में प्रमीला देवी, विकास कुमार और दोनों बेटी आयुशी और आरोही आग से झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद आस-पास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों की मदद से ही आनन-फानन में सभी को सदर अस्तपताल लाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

सोर्स-livehindustan

Next Story