बिहार

रेडीमेड कपड़े की दुकान और बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, आग से लाखों का हुआ नुकसान

Teja
11 May 2022 5:21 PM IST
रेडीमेड कपड़े की दुकान और बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, आग से लाखों का हुआ नुकसान
x
कोतवाली थाना क्षेत्र में आरपी रोड स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान और बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोतवाली थाना क्षेत्र में आरपी रोड स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान और बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मुख्य बाजार में आग लगने से अफरातफरी मच गयी। लोग आसपास की दुकानों को आग से बचाने में जुट गये। बुधवार की सुबह लगभग 8:15 बजे एक के बाद दूसरी दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ने लगी जिसके बाद आसपास के दुकान और स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची। सूचना मिलने पर एसपी सिटी शुभम आर्य, कोतवाली थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। दोपहर 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका। घटनास्थल पर पहुंचे दोनों दुकानों के मालिक ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद बुधवार दोपहर पटना से सड़क मार्ग द्वारा लखीसराय होते हुए मुंगेर किला परिसर स्थित संग्रहालय पहुंचे। जहां उन्हें पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद समीक्षा बैठक के लिए संग्रहालय सभागार पहुंचे। इस बैठक में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, तारापुर जदयू विधायक राजीव कुमार ,जमालपुर कांग्रेस विधायक अजय कुमार सिंह, मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव जिला अधिकारी नवीन कुमार एसपी जेजे रेड्डी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


Next Story