बिहार

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, युवती अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
4 July 2022 10:56 PM IST
गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, युवती अस्पताल में भर्ती
x
बड़ी खबर

औरंगाबाद। औरंगाबाद में सोमवार की शाम घर मे खाना बनाने के दौरान एक किशोर लड़की का पैर बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी हालत काफी ज्यादा गंभीर हो गयी। दरअसल घटना रिसियप थाना क्षेत्र के गांव मटिहानी का है। किशोर की पहचान मुस्कान कुमारी पिता राजेन्द्र पासवान उम्र 16 वर्ष के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि सोमवार में शाम किशोर अपने परिवार के लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसने लगा जिसका पता किशोर को नही लग सका। धीरे धीरे गैस रिसने के बाद गैस में अचानक आग लग जाती है जिससे वह बुरी तरह घायल हो जाती है। आनन फानन में परिजनों ने किशोर को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया जहां वह इलाजरत है। किशोर होशहवास में बताई की किचेन में खाना बनाने के दौरान गैस रिसने का पता नही चला और गैस फैलकर अचानक लग गया जिससे मैं बुरी तरह घायल हो गयी। फिलहाल वह सदर अस्पताल औरंगाबाद में इलाजरत है।
Next Story