बिहार

केरोसिन गोदाम में लगी आग, लाखों रूपये की संपत्ति जलकर खाक

Rani Sahu
6 April 2024 6:52 PM GMT
केरोसिन गोदाम में लगी आग, लाखों रूपये की संपत्ति जलकर खाक
x
गोपालगंज : गोपालगंज में केरोसिन गोदाम में आग लगने से लाखों रूपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग और दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक स्थित एक केरोसिन तेल के अवैध गोदाम की है। जहां शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में मौजूद करीब आधा दर्जन मजदूर गोदाम में फंस गए जिन्हे प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नगर थाना के साधुचौक स्थित केरोसिन तेल का अवैध गोदाम था। अचानक शॉट सर्किट से केरोसिन तेल में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें इस कदर तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम के आसपास की घरों में पूरा धुआं भर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले में सदर एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि केरोसिन तेल के गोदाम में नारियल का छिलका रखा गया था जिससे आग लगी है। आपूर्ति पदाधिकारी से जांच कराया जाएगा कि यह केरोसिन तेल कैसा था। गोदाम में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है।
Next Story