बिहार

गायब करने की प्राथमिकी दर्ज, दहेज के लिए हत्या कर शव

Admin4
24 Sep 2022 6:59 PM GMT
गायब करने की प्राथमिकी दर्ज, दहेज के लिए हत्या कर शव
x

पटना। पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़रिया इंग्लिश गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने की मामला प्रकाश में आया है। वही इस सम्बंध में पालीगंज थाने में ससुराल वालों के खिलाफ देर शाम शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार भोजपुर जिला के सहार थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी लाल बाबू चौधरी की पुत्री ललिता देवी की शादी एक वर्ष पूर्व पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़रिया इंग्लिश गांव निवासी अजय चौधरी के पुत्र अरुण चौधरी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। तब से पति अरुण चौधरी की ओर से बाइक खरीदने के लिए दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करते हुए। ललिता देवी को मारपीट व प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही पैसे नही देने पर जान से मार देने की भी धमकी दी जा रही थी।

वही इसी दौरान शुक्रवार को ललिता देवी की हत्या कर शव गायब करने की सूचना मायकेवालों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन से सूचना मिली। सूचना पाकर ललिता देवी की माँ पाना देवी अपने पुत्र व अन्य 2 सहयोगियों के साथ भेरहड़िया इंग्लिश गांव स्थित ललिता देवी के ससुराल पहुंचा। वही घर मे ललिता देवी को नही पाकर अगल बगल से पूछताछ किया तो पता चला कि ललिता देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। जिसके बाद पाना देवी ने पालीगंज थाना पहुंचकर मृतक के पति, सास व ससुर सहित 4 लोगों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही इस मामले में पालीगंज पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर आगे की करवाई की जा रही है।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvarshanews

Next Story