बिहार

गोली मारकर 80 हजार रुपये लूट मामले में अज्ञात पर FIR दर्ज

Shantanu Roy
20 Sept 2023 9:44 PM IST
गोली मारकर 80 हजार रुपये लूट मामले में अज्ञात पर FIR दर्ज
x
सिवान। जिले के असांव थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव स्थित बगहूत बाबा के समीप मंगलवार की शाम गोली मारकर 80 हजार रुपए लूटने के मामले में पीड़ित के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। घायल बिकउर निवासी चंद्रशेखर भगत ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम अपने साथ कमलेश गोड़ के साथ जीरादेई स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 80 हजार रुपये निकासी कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी असांव थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव स्थित बगहूत बाबा के समीप पूर्व से घात लगाए दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक रोक कर रुपये लूटने का प्रयास करने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली मेरे पैर में लगी जिससे मैं घायल हो गया और बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story