बिहार

विद्युत चोरी करने को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Shantanu Roy
10 Dec 2022 11:23 AM GMT
विद्युत चोरी करने को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
x
बड़ी खबर
बेगुसराय। प्रखंड के दिनारा एवं भानस थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी करने को लेकर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सहायक विद्युत अभियंता रवि शंकर कुमार के बयान पर थाना क्षेत्र के पांच लोगों पर टोंका फंसा कर बिजली चोरी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जहां भिखारी शर्मा रन्नी पर 211818, सुभाष सिंह बकरा 34149, देववंश सिंह समहुती 40000, चंदेश्वर सिंह मठिया 264000 तथा पंजीरा कुंअर पर 216000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। वही भानस थाना क्षेत्र के धवनियां निवासी संतराम पर 324826 तथा अश्वर्णा देवी कुशही पर 164489 रुपए का अर्थदंड का जुर्माना लगाया गया है।
Next Story