बिहार

सिहोरिया में जमीन के हिस्से की मांग को लेकर मारपीट

Admin Delhi 1
20 March 2023 4:56 PM IST
सिहोरिया में जमीन के हिस्से की मांग को लेकर मारपीट
x

छपरा न्यूज़: सिहोरिया में जब एक व्यक्ति जमीन में अपना हिस्सा मांगने गया तो अन्य भाइयों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित रामरतन राय के पुत्र राजू राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. एफआईआर में संजय राय, धर्मशीला देवी, रूपम यादव, उत्तम कुमार को आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि वह अपने पिता से जमीन में हिस्सा मांगने गया था। इसी बीच आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान जब उसकी पत्नी किरण देवी उसे बचाने पहुंची तो आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। पीड़िता ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Next Story