बिहार

महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, दबंगों ने घर घुसकर पीटा, पांच लोग घायल

Shantanu Roy
6 Nov 2022 5:18 PM GMT
महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, दबंगों ने घर घुसकर पीटा, पांच लोग घायल
x
बड़ी खबर
मुंगेर। हेमजापुर ओपी क्षेत्र के निषाद टोला हेमजापुर में रविवार की शाम लगभग 5 बजे छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने लड़की के घर पर हमला कर दिया। दबंगों ने लड़की सहित उसके माता-पिता व भाई-बहन को पीट-पीट कर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लेग घायल हो गए हैं सभी घायल को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज चल रहा है। इधर घटना के संवंध में बताया जाता है कि शिवकुंड निषाद टोला निवासी ओम प्रकाश महतो की 21 वर्षीय बेटी करिश्मा कुमारी के साथ गांव के स्व. फुदन महतो का पुत्र अगंद हमेशा छेड़खानी किया करता है। रविवार को जब उसकी मां संजो देवी ने अंगद के भाई मुकेश महतो से शिकायत किया।
लगभग एक घंटे बाद मुकेश अपने भाईयों के साथ ओमप्रकाश महतो के घर पर हमला बोल दिया। पीड़ित ओम प्रकाश महतो के घर में जो मिला उसे लाठी-डंडे से पिटने लगा। जिसमें करिश्मा के अलावे उसके भाई विशाल, रविश, बहन रश्मि, मां संजो देवी घायल हो गयी।परिजनों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक करिश्मा कुमारी अधिक मार लगने के कारण बेहोशी की अवस्था में थी। जबकि भाई विशाल को गंभीर चोटे आई है। घायल विशाल ने बताया कि अंगद आपराधी प्रवृति का है और हमेशा मेरी बहन के साथ छेड़खानी करता रहता है। कई बार ग्रामीण स्तर पर भी समझौता हुआ लेकिन उसने छेड़खानी करना नहीं छोड़ा है। आज जब मेरी मां ने अंगद की शिकायत मुकेश से की तो सभी आक्रोशित हो गये और घर हमला कर मारपीट किया है।
Next Story