बिहार

जमीन विवाद में जमकर चटकीं लाठियां

Admin Delhi 1
30 May 2023 12:34 PM IST
जमीन विवाद में जमकर चटकीं लाठियां
x

बेगूसराय न्यूज़: धनसोईं थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं. जिसमें एक पक्ष के सात लोग जख्मी हो गए.

घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जिसमें से गंभीर चार घायलों को जरूरी उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया. घायलों में कामेश्वर सिंह, बलिराज सिंह, धनजी सिंह, पानकेशरी देवी, अनिता देवी, अनुष्का कुमारी व संजय सिंह शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से खुद के साथ मारपीट करने व जानलेवा हमला की सूचना दी गई है.

जानकारी के मुताबिक कामेश्वर सिंह व सुनील सिंह दोनों पट्टीदार हैं. इनके बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. लिहाजा पहले से ही दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था. इसी बीच बात बढ़ गई और दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे. जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोटे आई हैं.

हालांकि घायलों ने बताया कि वे सभी अपने घर में मौजूद थे. इसी बीच सुनील सिंह व राहुल सिंह समेत अन्य ने हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं. उन्हें उपचार के लिए भेजा गया है.

चोरी मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया

थाना क्षेत्र के रजडीहा गांव में मोबाइल और दो हजार नकद चोरी मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है. चोरी गए सामान अभी तक बरामद नहीं हुए हैं. पुलिस के अनुसार रजडीहा गांव के राजाराम यादव के पुत्र सोनू यादव ने डिंपल खरवार नामक एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

Next Story