बिहार

औरंगाबाद में आधा दर्जन घरों में लगी भीषण आग

Shantanu Roy
16 Jun 2023 12:05 AM IST
औरंगाबाद में आधा दर्जन घरों में लगी भीषण आग
x
औरंगाबाद। औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड में बड़ेम ओपी क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के दलित टोला में गुरुवार की दोपहर आग लगने से आधा दर्जन दलितों के घर राख हो गये। हालाँकि अगलगी के कारणों का पता नही चल सका है। अगलगी में करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अगलगी पीड़ितों में नंदकिशोर पासवान, संजय पासवान, पतिराज पासवान, टुनटुन पासवान, मंटू पासवान एवं पिंटू पासवान शामिल है। पीड़ितों ने बताया कि पहले एक घर में अचानक आग लगी। इसके बाद आग की लपटो ने एक-एक कर 6 घरों को चपेट में ले लिया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया। अगलगी में सभी 6 घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया है। अगलगी पीड़ितों को सरकारी सहायता का इंतजार है। वे आश्रय विहीन हो गये हैं।
Next Story