बिहार

एक लड़के के लिए 5 लड़कियों के बीच जमकर मार

Admin4
29 Nov 2022 10:59 AM GMT
एक लड़के के लिए 5 लड़कियों के बीच जमकर मार
x

वैशाली। सोनपुर मेले में लोग दूर-दूर से कई प्रोग्राम का आनंद लेने आते है लेकिन यहां लोगों को एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक लड़के के लिए कई लड़कियां आपस में भीड़ गई और उनके बीच जमकर लात घुसे चले। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़कियों के बीच मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही लेकिन इसकी परवाह किए बगैर सभी लड़कियां एक दूसरे पर हावी दिखी।

वीडियो में दिख रही लडकियां सोनपुर मेला घूमने आई थी। यहां उन्होंने एक लड़की की जबरदस्त पिटाई कर दी और किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो की क्या सच्चाई है इसका पता नहीं चल सका है। मारपीट करते हुए सभी ने एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए। बॉयफ्रेंड उनको समझाता रहा, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं थीं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
सभी लड़कियां ये दावे कर रही हैं कि ये मेरा बॉयफ्रेंड है तुम्हारा नहीं। वहीं, लड़का उन्हें समझने की कोशिश में लगा था। ये वीडियो 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ एक लड़का एक लड़की को मेला घुमाने लाया था। इसी दौरान कई लड़कियां पहुंच गई और मेला घूम रही लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story