बिहार

शराबी पति से तंग आकर महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में इलाज जारी

Rani Sahu
28 Nov 2022 6:16 AM GMT
शराबी पति से तंग आकर महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में इलाज जारी
x
नालंदा : नालंदा में में बीती रात शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के ननौरा गांव का है, जहां राजदेव प्रसाद की पत्नी सोनी देवी ने कीटनाशक दवा पी ली। फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
अक्सर पति-पत्नी में होता है विवाद
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आए दिन सोनी देवी का पति राजदेव प्रसाद शराब पीकर घर आता है। इसी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता है। बीती रात भी राजदेव प्रसाद शराब पीकर घर आया था, जिसके बाद पति-पत्नी में कहासुनी हुई और घर में रखें कीटनाशक दवा को सोनी देवी ने पी लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर के बड़े लोग महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के बाद अब महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद पति घर से फरार हो गया है। इस संदर्भ में नूरसराय थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story