बिहार

बेखौफ चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर में 5वीं बार की चोरी

Admin4
9 July 2023 1:26 PM GMT
बेखौफ चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर में 5वीं बार की चोरी
x
पूर्णिया। पूर्णिया में बेखौफ चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने रिटायर्ड फौजी के शक्तिनगर स्थित घर में घुसकर चोरी कर ली है। वहीं इस घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने एक कमरे में बैठकर स्मैक भी पीया। शातिर चोरों ने रिटायर्ड फौजी के राइफल की 10 गोली, घर में रखे करीब 2 लाख के जेवर समेत 50 हजार कैश लेकर मौके से फरार हो गए है।
घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि यह 5वीं बार है जब चोरों ने उनके घर में चोरी की। चोरी की घटना को अंजाम दे रहे चोरों में से एक को घरवालों ने घर के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चोर को पकड़कर अपने साथ ले गई है। फिलहाल इस पूरे चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
वहीं घटना को लेकर मरंगा थाना क्षेत्र के शक्तिनगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड फौजी सुमन सिंह की पत्नी पत्नी नूतन देवी और भतीजे मंजीत कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 3 बजे बाथरुम जाने के लिए उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोला। इतनी ही देर में घर के अंदर शातिर चोर प्रवेश कर गए और घर के किसी कमरे में छुप गए। हालांकि चोरों के आने की आहट महसूस नहीं हुई। इसके बाद घर के अंदर का दरवाजा बंद कर वे अपने कमरे में जाकर सो गई। कुछ ही देर बाद घर के कमरे से सामान के गिरने की आवाज सुनाई दी।
जिसके बाद उनकी आंख खुली। बगल के कमरे में जाकर देखा तो उसमें चोर घुसे थे। चोरों ने उनके घर से राइफल की 10 गोली, घर में रखे करीब 2 लाख के जेवर समेत 50 हजार कैश मिलाकर कुल 2.50 लाख की चोरी कर ली। इसके बाद सभी सदस्य घर से बाहर निकले और घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। भागने के क्रम में इनमे से एक चोर घर के अंदर ही फंसा रह गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चोर को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
Next Story