बिहार

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने की किसान को गोली मारकर जख्मी

Admin Delhi 1
3 April 2023 7:13 AM GMT
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने की किसान को गोली मारकर जख्मी
x

बेगूसराय: जिले में फिर अपराधी बेखौफ हो गया है। सोमवार की सुबह 5 बजे में एक किसान गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही किसान को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गोली से जख्मी किसान को शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। गोली से जख्मी किसान की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा बबुरबन्ना निवासी सागर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राजू सिंह के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर अपराधियों को धर दबोचने के लिए सघन छापामारी शुरू कर दिया है।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन कुछ लोग पैसा का लेन देन बताते हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि किसान को अपराधी गोली रंगदारी मांगने को लेकर मारी है।अपराधी को पकड़ने के बाद ही इस घटना की सारी बातें सामने आ जाएगी। फिलहाल सिहमा गांव के लोग सौ मुंह सौ बातें बता रहे हैं।

Next Story