बिहार

बेटी से रेप के आरोप में पिता गया जेल, बना हैवान

jantaserishta.com
6 May 2022 2:22 PM IST
बेटी से रेप के आरोप में पिता गया जेल, बना हैवान
x

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर बेटी ने अपने टीचर पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया और न्याय के लिए दुष्कर्म का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

लड़की ने थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो मना करने के बाद भी पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे. जिससे वह काफी परेशान थी. इसी लिए उसने चुपके से वीडियो बना लिया. इसके बाद परिवार के लोग उस पर चुप रहने का दबाव बना रहे थे. लड़की का आरोप है कि उसकी शिक्षिका मां भी पिता का ही साथ दे रही थी.
डीएसपी सहियार अख्तर ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर महिला थाने में FIR दर्ज करावा दिया है. इसके बाद पीड़ित के पिता को छापेमारी कर गिरफ्तार किया. महिला थाने की पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि इस घिनौनी हरकत में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसे काउंसलिंग के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story