बिहार

मौसम अनुकूल खेती से किसान होंगे समृद्ध

Admin Delhi 1
17 March 2023 12:29 PM GMT
मौसम अनुकूल खेती से किसान होंगे समृद्ध
x

कटिहार न्यूज़: आत्मा कटिहार केतत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र मे ंदो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक बैंक कार्यक्रम का आयोजनकिया गया. जिसमें किसानों और वैज्ञानिकों तथा आत्मा के पदाधिकारियों ने वृहद रूप में ससमय फसलों के उत्पादन पर बल दिया.

जिसके तहत पशुपालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन को कुटीर उद्योग के रुप में अपनाने के लिए किसानों को जागरुक किया गया. कृषि विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में उप परियोजना निदेशक एसके झा ने जानकारी देते हुए महिला खाद्य सुरक्षा समूह एफ आई जी के बारे में भी बताया. केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रीता सिंह ने कृषकों को विस्तार पूर्वक मौसम अनुकूल कृषि के बारे में एवं कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे अनुसंधान के बारे में कृषक को बताया. उद्यान वैज्ञानिक डॉ के पी सिंह ने उद्यानिक फसल के बारे में आम में मंजर के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी. डॉ. सुशील कुमार सिंह ने मक्एवं रबी फसलों के बारे में तथा आने वाले गरमा की फसलों के बारे में बेहतर उत्पादन के बारे में जानकारी दी. मौके पर कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने भी अपना विचार प्रकट किया. मौके पर सहायक तकनीकि प्रबंधक आरती दत्तात्रय ने कृषि के लिए तकनीकि जानकारी दी.

Next Story