बिहार

रबी मौसम में रासायनिक खाद की किल्लत से किसान परेशान

Shantanu Roy
12 Nov 2022 5:59 PM GMT
रबी मौसम में रासायनिक खाद की किल्लत से किसान परेशान
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। जिले में नवंबर के दुसरे सप्ताह की शुरूआत होते ही गेहूँ,गन्ना सहित अन्य रबी फसलो की बुआई तेज हो गई है।लिहाजा जिले में डीएपी सहित अन्य रसायनिक खादो की मांग बढ गई है लेकिन कई प्रखंड क्षेत्रो में किसान रासायनिक खाद की किल्लत का सामना करते हुए महंगे मूल्य पर खाद खरीदने पर विवश है।हरसिद्धि,बंजरिया मोतिहारी सहित कई प्रखंडो में डीएपी और फास्फेटिक खाद की किल्लत हो गई है। खाद दुकान से लेकर इफको बाजार तक में खाद की अनुपलब्धता के कारण किसानो के माथे पर चिंता की लकीरे खिंचती वही इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि जिले में 17000 मीट्रिक टन डीएपी खपत होने का अनुमान है।वही अब तक 4965 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुआ है। उन्होने बताया कई प्रखंडो में अभी धान की कटाई नही हुई है। किसान जब तक धान काट कर खेत तैयार करेगे।तब तक पर्याप्त मात्रा में डीएपी बाजार में उपलब्ध हो जायेगा।उन्होने कहा कि डीएपी का विकल्प एनपीके बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।उन्होने बताया कि 15 नवंबर से रबी की खेती विधिवत रूप से शुरू होती है।उस समय तक स्थिति समान्य हो जायेगा।
Next Story