बिहार

किसान के बेटे ने यूपीएससी में सफलता पाई

Rani Sahu
4 July 2022 5:25 PM GMT
किसान के बेटे ने यूपीएससी में सफलता पाई
x
जिले के टनकुप्पा प्रखंड के उतलीबारा पंचायत के महाबीघा निवासी किसान कपिलदेव प्रसाद यादव का छोटा पुत्र कौशल किशोर ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर अपने घर परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है

गया। जिले के टनकुप्पा प्रखंड के उतलीबारा पंचायत के महाबीघा निवासी किसान कपिलदेव प्रसाद यादव का छोटा पुत्र कौशल किशोर ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर अपने घर परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। छोटे से गांव और एक साधारण किसान का बेटा भारतीय प्रशासनिक सेवा में सफलता पाया। यह टनकुप्पा प्रखंड के लिए बडे गौरव की बात है। किसान कपिलदेव प्रसाद यादव ने खेतो में कड़ी मेहनत कर दो लड़का व एक लड़की को शिक्षा दिलाकर कामयाब बनाया। कौशल किशोर यूपीएससी रिजल्ट में 80वाँ स्थान लाया।

कौशल की सफलता की खबर पाकर पिता कपिलदेव व माता निर्मला देवी काफी खुश हुई। गांव में खुशी है। क्षेत्र में खबर काफी तेजी से फैल गया कपिलदेव का बेटा यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुआ है। बहुत बड़ा आफिसर बनेगा। यूपीएससी का रिजल्ट 28 जून को निकला था। कौशल ने बताया कि रिजल्ट की जानकारी उसके दोस्तो ने दी। कौशल ने बताया कि पिता जी किसान है, वही माता हाउस वाइफ है। बड़ा भाई कुणाल किशोर सिविल इंजीनियर है। बड़ी बहन (बड़े भाई से छोटा) प्रियंका यादव डीएवी स्कूल में शिक्षक पद पर है। कौशल सबसे छोटा है।
कौशल का शिक्षा दीक्षा गांव के स्कूल से शुरू हुआ। मैट्रिक डीएवी कैंट एरिया गया से पास किया। इंटर की पढ़ाई जय हिंद पब्लिक स्कूल गया साथ ही मगध सुपर 30 पटना से इंजीनियरिंग की तैयारी किया। इंजीनियरिंग सह बीए की पढ़ाई आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल ड्रेड से किया। इसके बाद आई ए एस की तैयार में जुट गया। कौशल ने बताया कि बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य था। जिसे हासिल कर लिया।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story