बिहार

गोष्ठी किसानों ने सीखे परंपरागत खेती के गुर

Admin Delhi 1
1 Feb 2023 12:20 PM GMT
गोष्ठी किसानों ने सीखे परंपरागत खेती के गुर
x

मधुबनी न्यूज़: कन्हौली बैरबन्ना गांव किसान गोष्ठी—सह—प्रशिक्षण व किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष—सह— कंपनी के प्रबंध निदेशक बिलट प्रसाद सिंह ने की. संचालन पूर्व सरपंच प्रभाकर सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड़ बीएओ राम कुमार मिश्र, प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, कृषि वैज्ञानिक शिव कुमार सिंह, कृषि समन्वयक विधा सागर सिंह, प्रगतिशील किसान आशुतोष ठाकुर, नित्यानंद झा, गुंजन कुमार श्रीवास्तव, सहायक तकनीकी सहायक अवधेश कुमार, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने कहा कि कम लागत में अधिक आमदनी करने के लिए जैविक व प्राकृतिक खेती को अपनायें. जैविक विधि से खेती खेतों की उर्वरा शक्ति बरकार रहती हैं. बीएओ राम कुमार मिश्रा ने कहा कि नैनो यूरिया का उपयोग कर खेती को और अधिक लाभप्रद बना सकते हैं.

Next Story