बिहार

ट्रैक्टर की चपेट में आया किसान, सिर पर लगी गंभीर चोट

Rani Sahu
1 Dec 2022 1:30 PM GMT
ट्रैक्टर की चपेट में आया किसान, सिर पर लगी गंभीर चोट
x
औरंगाबाद : औरंगाबाद सदर प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की दोपहर खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें किसान का सिर बुरी तरह से फट गया। जिसके बाद परिजनों के माध्यम से आनन फानन में इलाज के लिए घायल वृद्ध किसान को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। लेकिन गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन सिर ज्यादा फटने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। घायल वृद्ध किसान की पहचान उसी गांव के 62 वर्षीय लालमोहन सिंह के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि फसल की बुआई के लिए खेत में ट्रैक्टर से जुताई चल रहा था। वृद्ध किसान अपना खेत की जुताई करा रहे थे। खेत की जुताई समाप्त होते ही वृद्ध किसान ट्रैक्टर के साथ घर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनका सिर बुरी तरह से फट गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
घटना के बाद आसपास के किसान देखकर दौड़े और उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार की जा रही है। लेकिन सिर के ऊपरी भाग की चमड़ी उखड़ने के कारण वृद्ध किसान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसके कारण अस्पताल में वह जीवन और मौत से जूझ रहा है। लेकिन वृद्ध किसान के सिर के ऊपरी भाग के चमड़ी उखड़ने के कारण गंभीर हालत में चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story