बिहार

किसान पर जगंली सुअर ने किया हमला, जख्मी

Rani Sahu
29 Sep 2022 10:01 AM GMT
किसान पर जगंली सुअर ने किया हमला, जख्मी
x
बक्सर के सिमरी में जंगली सुअर के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। अभी तक जगंली सुअर ने आधा दर्जन किसानों को जख्मी कर चुका है। सभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। इनमें संजय राम, बच्चन यादव तथा संतोष राम शामिल हैं। किसानों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों की सहायता के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वन विभाग और अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।
जानकारी के अनुसार सुबह में किसान गांव के पूरब व दक्षिण कोन के बधार में खेती का काम निपटा रहे थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी बलदाउ पांडेय ने बताया कि सुअर ने सबसे पहले संजय राम पर हमला किया।
खेत में काम करने के दौरान किया हमला।
किसान कुछ समझ पाते तथा बचने का प्रयास करते तबतक देखते ही देखते आधा दर्जन किसानों को घायल कर सुअर दक्षिण की तरफ भाग निकला। आननफानन में जख्मियों को सिमरी पीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन को रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि बाढ़ आने के बाद दियारा क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ जाता है। इसके पहले भी वर्ष 2003 और 2006 की बाढ़ के दौरान चक्की, जवही दियरा सहित दियारें के कई अन्य गांवों की जंगली सुअरों के हमले की घटना सामने आई थी।



Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story