बिहार

दादी को दफनाने गया था परिवार, 3 घंटे बाद नदी से बरामद किया गया

Shantanu Roy
26 Nov 2022 6:05 PM GMT
दादी को दफनाने गया था परिवार, 3 घंटे बाद नदी से बरामद किया गया
x
बड़ी खबर
पूर्णिया। पूर्णिया में एक बच्चे की मौत हो गई। वह अपने पिता और परिजनो के साथ दादी को कब्रिस्तान में दफनाने चला गया। कब्रिस्तान पहुंचने के बाद बच्चे शौच करने के लिए कब्रिस्तान के पास नदी किनारे चला गया। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनो ने काफी खोज तलाश की। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। करीब 3 घंटे तक खोजबीन करने के बाद नदी में लाश तैरता हुआ मिला। यह देखकर सभी के होश ही उड गए। घटना शनिवार को पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाबे गांव की है।
ग्रामीणो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान जाबे गांव के रहने वाले मोहम्मद मुश्ताक आलम का 5 वर्षीय बेटा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक का पिता मुश्ताक ने बताया कि वह एकलौता बेटा था। आज ही मुश्ताक की मां की देहांत हो गई। पूरे परिवार सदमे में थे। मां को दफनाने के लिए कब्रिस्तान गये थे। लेकिन बच्चे ने शौच के लिए नदी किनारे गया था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। करीब 3 घंटे तक खोजबीन करने के बाद नदी में तैरता हुआ लाश मिला। अब दादी पोता दोनो को एक ही साथ दफनाया गया। घर के एकलौते चिराग की मौत से पूरे परिवार सदमे में है। वहीं परिजनो ने बच्चे की मौत डूबने से होने की आशंका जताई है।
Next Story