
रविवार से गायब एक युवक की लाश को सोमवार को बरामद किया। घटना जिले के तेघरा थाना क्षेत्र स्थित पिठौली गांव की बताई गई। जहां मृतक की पहचान पिढ़ौली निवासी सोहन पासवान के पुत्र रणधीर कुमार उर्फ फंटूश के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि रणधीर ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रणधीर रविवार को अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। सोमवार को भी परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी दौरान बहिआर की ओर गए लोगों ने गाछी में स्थित कुआं में एक युवक की लाश देखकर हल्ला मचाया। इसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई तथा थाना को भी सूचना दी गई।
मौके पर ग्रामीणों के प्रयास से लाश को कुआं से निकालने के बाद उसकी पहचान रणधीर के रूप में की गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है





