बिहार
भूमि विवाद से जुड़े 17 मामलों में आठ मामलों का निष्पादन
Admin Delhi 1
28 April 2023 12:58 PM IST

x
जहानाबाद: प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन में जमीनी विवाद से संबंधित दाखिल खारिज व परिमार्जन सहित अन्य जटिल मामलों के निष्पादन के लिए गुरुवार को जनता दरबार लगाया गया। सीओ अमित कुमार व आरओ चन्दन चौधरी ने संयुक्त रूप से मामलों का निष्पादन किया। जनता दरबार मे जमीनी विवाद से जुड़े दाखिल खारिज और परिमार्जन जैसे समस्याओं का तत्काल निष्पादन किया गया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज के लिए 12 आवेदन आये जिसमें आठ मामलों का निष्पादन कर दिया गया।
वहीं परिमार्जन के लिए पहले का तीन मामले थे उसमें कोई मामलों का निष्पादन नही किया गया एवं अन्य दो आवेदन आये जिसे जांच में भेजा गया हैं। सभी 17 मामलों में आठ मामलों का निष्पादन किया गया।
Next Story





