
x
Patna पटना। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, पटना, ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ईएसआईसी ने जिन 17 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें सीनियर रेजिडेंट (पैथोलॉजी) और सीनियर रेजिडेंट (एफएमटी) के 2-2; सीनियर रेजिडेंट (माइक्रोबायोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (जनरल मेडिसिन), सीनियर रेजिडेंट (पेडियाट्रिक्स), सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी), सीनियर रेजिडेंट (एनाटॉमी), सीनियर रेजिडेंट (फिजियोलॉजी) और सीनियर रेजिडेंट (फार्माकोलॉजी) के 1-1; सीनियर रेजिडेंट (चेस्ट) और सीनियर रेजिडेंट (रेडियो-डायग्नोसिस) के 3-3 पद शामिल हैं।
ईएसआईसी की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। टीबी और चेस्ट रोग के लिए कैंडिडेट्स के पास पल्मोनरी मेडिसिन, चेस्ट मेडिसिन और रेस्पिरेटरी मेडिसिन में एमडी/डीएनबी वाले भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। वहीं, उम्मीदवार के पास वैध एनएमसी/राज्य चिकित्सा परिषद पंजीकरण होना चाहिए।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक (नियमित कर्मचारी)/महिला/पूर्व रक्षा सैनिक और पीएच उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
वॉक-इन-इंटरव्यू 17 मई को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक 'कॉलेज काउंसिल रूम, कॉलेज बिल्डिंग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बिहटा, पटना- 801103' पते पर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
TagsESIC भर्ती 2026सीनियर रेजिडेंट भर्ती पटनाESIC मेडिकल कॉलेज बिहटासरकारी नौकरी मेडिकलवॉक-इन इंटरव्यूपटना भर्ती समाचारमेडिकल जॉब्स भारतसीनियर रेजिडेंट पदMD MS DNB नौकरीESIC हॉस्पिटल भर्तीESIC Recruitment 2026Senior Resident Recruitment PatnaESIC Medical College BihtaGovernment Jobs MedicalWalk-in InterviewPatna Recruitment NewsMedical Jobs IndiaSenior Resident PostsMD MS DNB JobsESIC Hospital Recruitmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





