बिहार

तिनटंगा दियारा में गंगा का कटाव जारी, घर तोड़कर ईंट निकाल रहे लोग

Rani Sahu
26 Aug 2022 11:22 AM GMT
तिनटंगा दियारा में गंगा का कटाव जारी, घर तोड़कर ईंट निकाल रहे लोग
x
पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा प्रखंड के अंतर्गत तीनटंगा दियारा के ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी का कहर जारी है
भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा प्रखंड के अंतर्गत तीनटंगा दियारा के ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी का कहर जारी है। कटाव के कारण गंगा नदी में कई घर समाहित हो गए हैं। कटाव स्थल पर गंगा मैया अपना कहर बरपा रही है। जो पक्का का मकान बचा है, उसे भी ग्रामीण तोड़कर ईट निकाल रहे हैं।
ग्रामीण जोगिंदर ठाकुर, राजेश कुमार, सुदामा मंडल, बौधी दास, नरेश मंडल सहित अन्य कई ने बताया कि हम लोग खुले आसमान के नीचे जीने के लिए विवश हैं। अब तक प्रशासनिक कोई मदद नहीं मिली है। फ्लड फाइटिंग का जो काम हो रहा है। उसमें भी अनियमितता बरती जा रही है। अगर यही स्थिति रहेगी तो पूरा गांव गंगा में विलीन हो जाएगा। घर तोड़कर ईट निकाल रहे लोगों के आंखों में सिर्फ आंसू ही आंसू है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story