बिहार

सहरसा में जमीन विवाद में इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

Admin Delhi 1
30 March 2022 12:43 PM IST
सहरसा में जमीन विवाद में इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या
x

क्राइम न्यूज़: जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव के बघैल टोला निवासी गोवर्धन यादव के पुत्र जयकांत कुमार (20) की मंगलवार देररात करीब ढाई बजे अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के संबंध में बताया जाता है की गोवर्धन यादव का अपने पड़ोसी ललन यादव से जमीन विवाद वर्षों से चल रहा है। इसी प्रतिशोध में दरवाजे पर सो रहे इंजीनियरिंग के छात्र जयकांत कुमार को कनपटी में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि जमीन विवाद में रास्ते को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इस कारण घटना का अंजाम दिया गया है।

Next Story