बिहार

बिहार की पांच और झारखंड दो सीटों पर 10 जून को चुनाव

Admin2
13 May 2022 7:55 AM GMT
बिहार की पांच और झारखंड दो सीटों पर 10 जून को चुनाव
x
बिहार-झारखंड की ये सभी सीटें राजनीतिक नजरिए से काफी अहम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह के साथ लालू यादव की बड़ी बेटी और आरजेडी की मीसा भारती, बीजेपी के गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं। शरद यादव की खाली सीट पर भी चुनाव होगा। वहीं, झारखंड से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। उनकी सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

बिहार-झारखंड की ये सभी सीटें राजनीतिक नजरिए से काफी अहम है। केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू कोटे से एकमात्र मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल जुलाई में पूरा होने जा रहा है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती के साथ ही बीजेपी के दो सांसद गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दुबे का भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा। शरद यादव की सीट लंबे समये से खाली है। जेडीयू कोटे से राज्‍यसभा सदस्‍य किंग महेंद्र के निधन से खाली सीट के लिए भी चुनाव होगा। किंग महेंद्र का निधन पिछले साल दिसंबर में हो गया था। वे 1985 से लगातार राज्‍यसभा सदस्‍य थे। वे बिहार के बड़े उद्योगपति थे।
15 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल है।


Next Story