बिहार

सभी चार नगर पंचायतों में शान्तिपूर्ण माहौल में चुनाव जारी

Shantanu Roy
18 Dec 2022 6:54 PM GMT
सभी चार नगर पंचायतों में शान्तिपूर्ण माहौल में चुनाव जारी
x
बड़ी खबर
मधुुबनी। जिला में सभी चार नगर पंचायतों में रविवार को शांतिपूर्ण मतदान जारी है। नगर पंचायत, फुलपरास,घोघरडीहा, बेनीपट्टी व जयनगर के सभी 107 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण व उत्सवी वातावरण में मतदान जारी बताया।डीएम सह जिल निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा स्वयं चारों नगर पंचायत के मतदान केंद्रों पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। वरीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सजग बताया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान की पल-पल की गतिविधियों की जानकारी सार्वजनिक हैं।
सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जांच जारी बताया। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात हैं।एसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान असामाजिक व उपद्रवी तत्व पर विशेष रणनीति के तहत नजर रखने का सख्त निर्देश है। जिले के वरीय अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों का जायजा को तत्पर हैं। सूचना जनसंपर्क विभाग की टीम सोशल मीडिया व समाचार चैनलों में चलने वाली खबरों पर नजर बनाई हुई है। जिले के सभी 107 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं उत्सव के वातावरण में मतदान जारी है।नगरपंचायत फुलपरास के मतदान केंद्र संख्या एक पर नवटोल बरही में कड़क की ठंड के बावजूद मतदाताओं की लंबी कतार दिखा। खासकर पंक्ति बद्ध महिला मतदाताओं में भारी उत्साह के साथ मतदान में भाग लेते दुखा गया। जिला के सभी 107 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ,भयमुक्त एवं उत्सव के वातावरण में मतदान जारी बताया।सुबह में कड़क ठंड व कोहरे के बावजूद मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। युवा वर्ग के नए मतदाता व बुजुर्गों को उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते देखा गया।
Next Story