
x
गोपालगंज। बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव निवासी मुस्तफा मियां की 68 वर्षीय पत्नी तैबुन नेशा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। वहीं, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोइनी गांव की रहने वाली वृद्ध महिला अपने घर से बाजार पर कुछ सामानों की खरीदारी करने के लिए जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। बाइक से धक्का लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों और धक्का मारने वाले बाइक सवार की मदद से महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के क्रम में वृद्ध महिला की मौत हो गई। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला की मौत होने के बाद बाइक सवार धक्का मारने वाला फरार हो गया. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story