बिहार

देश को मजहब और धर्म के नाम पर तोड़ने की कोशिश हो रही है : तारिक अनवर

Shantanu Roy
16 Oct 2022 6:13 PM GMT
देश को मजहब और धर्म के नाम पर तोड़ने की कोशिश हो रही है : तारिक अनवर
x
बड़ी खबर
कटिहार। भारत की इतिहास में कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो यात्रा सबसे लंबी दूरी की यात्रा होने जा रही है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह यात्रा 35 सौ किलोमीटर की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर रविवार को कटिहार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इसमें दो राय नही है कि भारत एक है और जुड़ा हुआ है लेकिन आज देश के अंदर कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो हमारी एकता को बर्दाश्त नही कर पा रही है। और देश को जाती, मजहब, धर्म तथा भाषा के नाम पर तोड़ने की कोशिश कर रही है। तारिक अनवर ने कहा कि उदयपुर के चिंतन शिविर में तीन दिन के चर्चा के बाद यह तय हुआ था कि आज सत्तारूढ़ दल देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इस परिस्थिति में कांग्रेस हाथ पर हाथ धरे चुप नही बैठने वाली है। इस लिए कांग्रेस के राट्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया की हमें सड़क सड़क पर आना होगा।
एक समय महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पद यात्रा किया था। आज राहुल गांधी भी देश को खंडित होने से बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर है। राहुल गांधी का कहना है कि यह यात्रा किसी तपस्या से कम नही है। यही भाव लेकर वो चल रहे हैं। कार्यक्रम के क्रम में तारिक अनवर ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के आठ साल के शासनकाल में महंगाई पिछले सभी रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगातार गिर रही है। इसकी चिंता सरकार को नही है। गरीब और अमीर के बीच की दिन प्रतिदिन खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति का मुट्ठी भर लोग लाभ उठा रहे हैं। कोरोना काल में छोटे उधोग और कारोबार करने वाले का व्यापार समाप्त हो गया। लेकिन आठ साल में उधोगपति अडानी की गिनती देश के दूसरे सबसे बड़े अमीरों में हो गई। तारिक अनवर ने कहा कि आज देश के अंदर जो भी बुराइयां है, उसे खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा हो रही है।
Next Story