बिहार

Bihar में ईडी छापेमारी, अरबों रुपये लेन-देन के सुराग मिले

Ashish verma
3 Jun 2025 10:44 PM IST
Bihar में ईडी छापेमारी, अरबों रुपये लेन-देन के सुराग मिले
x
अरबों रुपये लेन-देन के सुराग मिले

Patna.पटना। विभिन्न बैंक खातों में अरबों रुपये भेजने और निकालने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार की सुबह बेगूसराय में दो युवकों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दरअसल पहलगाम कांड की जांच में जुटी केंद्रीय एजेंसी को इन युवकों की आर्थिक गतिविधियों के बारे में कई संदिग्ध सूचनाएं मिली थीं। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज कर ईडी की टीम ने बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा गांव के वार्ड नंबर 13 में पंकज ठाकुर के पुत्र अविनाश ठाकुर और जप्पू साह के पुत्र रजनीश कुमार राजा के घर पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक अक्सर जम्मू-कश्मीर और पंजाब आते-जाते रहते थे। सूत्र बता रहे हैं कि अविनाश और रजनीश पहले फ्लिपकार्ट में काम करते थे। सिलीगुड़ी निवासी अविनाश का एक रिश्तेदार दुबई में रहता था। पिछले साल अविनाश और रजनीश फ्लिपकार्ट की नौकरी छोड़कर दिल्ली में रहने लगे थे।


Next Story