
x
Bihar बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार शाम मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे, जहां उन्होंने एक बैग फैक्ट्री का उद्घाटन किया। फैक्ट्री का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने बैग निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री में बन रहे उत्पादों की गुणवत्ता की भी जांच की और कर्मचारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक फैक्ट्री परिसर में रुके। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इलाके में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात दिखा।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि बिहार में लगातार औद्योगिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब बाहरी कंपनियां भी राज्य में निवेश कर रही हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सफल औद्योगिक नीति का ही परिणाम है।
Tagsआर्थिक विकासरफ्तारबैग फैक्ट्रीशुभारंभEconomic developmentspeedbag factoryinaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





