बिहार

East Champaran: ताज चौक के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Admindelhi1
26 Nov 2024 10:25 AM IST
East Champaran: ताज चौक के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
x
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पूर्वी चंपारण: जिले के सुगौली स्थित ताज चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ पर रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक सुगौली कानू टोला वार्ड 15 निवासी साधु यादव का पुत्र सुनील यादव(24) बताया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Next Story