बिहार
East Champaran: दरभंगा-रक्सौल रेल खंड पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Admindelhi1
7 April 2025 8:13 AM IST

x
"शव देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी"
पूर्वी चंपारण: जिला के बनकटवा थाना क्षेत्र के सठौरा गांव के सरेह के सामने स्थित दरभंगा-रक्सौल रेल खंड पर ट्रैक के किनारे रविवार की सुबह एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसकी सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीतना थाना को सुपुर्द कर दिया। जीतना थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे वह रेलवे ट्रैक पर बैठा था। उसी समय रक्सौल से जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत ही गई।
Tagsपूर्वी चंपारणदरभंगारक्सौल रेल खंडयुवकट्रेनकटकरमौतEast ChamparanDarbhangaRaxaul railway sectionyouthtrainhitdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





