बिहार

East Champaran: नेपाल निर्मित कस्तूरी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Admindelhi1
25 Nov 2024 10:35 AM IST
East Champaran: नेपाल निर्मित कस्तूरी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
x
दो अन्य तस्कर अंधेरा का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा

पूर्वी चंपारण: जिले के जितना थाना पुलिस ने समकालीन सघन छापेमारी के दौरान रविवार की अहले सुबह जमुनी पुल के पास सैनिक रोड से 468 बोतल नेपाली शराब व 25 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर को दबोचा है। दो अन्य तस्कर अंधेरा का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

उक्त तस्कर की पहचान लखौरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी जलंधर राय जबकि दुसरे की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव निवासी मुन्ना देवान के रूप मे किया गया।गश्ती टीम में एसआई शहीद आलम व सशस्त्र बल शामिल थे। उक्त जानकारी थाना प्रभारी आनंद विकास ने दी है।

Next Story