
x
"अभियान के दौरान रक्सौल के हरैया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली"
पूर्वी चंपारण: एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रो में मादक पदार्थ के तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान रक्सौल के हरैया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना पर सघन छापामारी करते हुए नेपाल सीमा से सटे तिलावे नदी के समीप से 70 किलो 26 ग्राम गांजा के साथ दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये तस्करो की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के भलुआहा वार्ड नंबर 01 निवासी चोकट यादव के 32 वर्षीय पुत्र नंदू यादव व हरैया थाना क्षेत्र के भलुआहा निवासी स्व.रामध्यान यादव के 50 वर्षीय पुत्र चोकर यादव के रूप में हुई है।पुलिस उनके पास से बरामद मोबाइल के काॅल डिटेल व पूछताछ कर इनके लिंकेज को खंगालकर अग्रिम करवाई में जुटी है।
Tagsपूर्वी चंपारण70 किलोगांजादो तस्करगिरफ्तारहरैया पुलिसक्राइम न्यूज़East Champaran70 kgganjatwo smugglersarrestedHariya policecrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





