बिहार

East Champaran: देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Admindelhi1
1 Jun 2025 11:51 AM IST
East Champaran: देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
x

पूर्वी चंपारण: जिला के पलनवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपिताें को एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पलवनवा थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में अवैध हथियार छुपाकर रखा गया है। सूचना के आलोक में पलनवा थानाध्यक्ष सीता केवट के नेतृत्व सशस्त्र बलो की टीम ने कारवाई करते हुए सिसवनिया गांव के निवासी जोखन गद्दी और अशरफ गद्दी के भुसौली में भूसे के ढेर में छुपाकर रखे से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों जोखन गद्दी और अशरफ गद्दी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हथियार रखने की बात स्वीकार की है। फिलहाल जब्त हथियार और कारतूस को जांच के लिए भेजा गया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Next Story