बिहार

East Champaran: महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल, दो गिरफ्तार

Admindelhi1
16 Jun 2025 8:14 AM IST
East Champaran: महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल, दो गिरफ्तार
x

पूर्वी चंपारण: किशोरी के साथ गलत काम करने के बाद उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर मोतिहारी नगर थाना के एक मुहल्ला निवासी किशोरी की पिता ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है।इसमें बंजरिया थाना क्षेत्र के सिघिया सागर निवासी ओजैर आलम, सोहैल आलम सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता के पिता ने आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री की शादी की चर्चा ओजैर आलम के साथ चल रही थी। इस बीच ओजैर आलम उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर, इंस्टाग्राम का यूजर आई डी व पासवर्ड बहला-फुसलाकर ले लिया। करीब तीन माह पूर्व जब उसकी पुत्री कोचिंग जा रही थी।इसी बीच आरोपित ने उसकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक्स में कुछ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में गलत संबंध बनाया तथा उसका वीडियो व फोटो खींच लिया। कुछ दिन बाद जब उसे पता चला कि आरोपित औजेर आलम हथियार की खरीद फरोख्त के साथ ही अन्य अपराधिक कार्य में संलिप्त रहता है, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद आरोपित उसकी पुत्री व उसपर शादी का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। घटना के बाद मेरी पुत्री को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है,और वह आत्महत्या पर उतारु हो गई है, बाद में उसने आरोपित से मिलकर वीडियो डिलिट करने को कहा तो आरोपित हथियार से फायरिंग का वीडियो दिखाते हुए धमकी देने लगा। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।वही इस घटना के मुख्य दो आरोपित ओजैर आलम तथा सोहैल आलम को बंजरिया थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जबकि अन्य आरोपितो के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

Next Story