बिहार
East Champaran: थाना पुलिस ने 510 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी को दबोचा
Admindelhi1
22 Feb 2025 8:58 AM IST

x
"नेपाली शराब के साथ युवक पकड़ा गया:
पूर्वी चंपारण: जिले के जीतना थाना पुलिस ने 510 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा पार कर जीतना थाना के तरफ़ प्रवेश किया है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सैनिक रोड के निकट नेपाली शराब के साथ युवक पकड़ा गया।
जिसके पास बोरा में रखे शराब का कार्टून मिला। जिसमें नेपाली ब्रांड के 510 बोतल शराब रखा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान जितना थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी शंभू मुखिया के पुत्र बनारसी मुखिया के रूप में हुई है। पकड़े गये युवक पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Tagsपूर्वी चंपारणथाना पुलिस510 बोतलनेपालीशराबकारोबारीदबोचाक्राइम न्यूज़East Champaranpolice station510 bottlesNepaliliquorbusinessmancaughtcrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





