बिहार

East Champaran: पुलिस ने जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाले आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
29 Jan 2025 8:52 AM IST
East Champaran: पुलिस ने जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाले आरोपी को दबोचा
x
"आर्म्स के साथ एक गिरफ्तार"

पूर्वी चंपारण: मधुबन थाना क्षेत्र के मुहनवा गांव में जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर आरोपी सौरभ सिंह को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है, जिसके पास से देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। डीएसपी पकड़ीदयाल दुर्गा शक्ति ने बताया है कि उक्त मामले में अन्य दोषियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। बता दे कि देवेंद्र सिंह ब सौरभ सिंह के बीच एक बाउंड्री कराने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें 27 जनवरी को मारपीट हुई जहां सौरभ सिंह पर फायरिंग करने का आरोप था।

इस घटना में गोली लगने से राजू सिंह जख्मी हो गया था। राजू के बाह में गोली लगी थी , जिसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस टीम में मधुबन थानाध्यक्ष संजीव मौआर सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

Next Story