बिहार

East Champaran: मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल निर्वाचन आयोग के सम्मेलन में देगे व्याख्यान

Admindelhi1
2 March 2025 9:00 AM IST
East Champaran: मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल निर्वाचन आयोग के सम्मेलन में  देगे व्याख्यान
x

पूर्वी चंपारण: भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नई दिल्ली में 04 एवं 05 मार्च को देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के आयोजित सम्मेलन में पूर्वी चंपारण जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को व्याख्यान एवं निर्वाचन संबंधी नवाचार को साझा करने के लिए नामित किया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वश्रेष्ठ चुनाव प्रबंधन के मामले में राष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद उनके द्वारा लोक सभा चुनाव में किए गए नवाचार,बेहतर आईटी प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन का पालन करने के अनुभव साझा करने के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के सम्मेलन में नामित किया गया है।

मुख्य सचिव बिहार के अनुमोदन के पश्चात सौरभ जोरवाल को भाग लेने हेतु पत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार द्वारा जारी किया गया है।इस सूचना के बाद जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने हर्ष प्रकट किया है।

Next Story